फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रैंकिंग में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ।जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कैंप कार्यालय स्थित सभागार में सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से विभागवार समीक्षा बैठक की।इस मौके पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से ही विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं विभागों की योजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों के योगदान/प्रदर्शन के आधार पर जनपद की रैंकिंग सुनिश्चित की जाएगी। सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से ही विभिन्न स्तर के अधिकारियों की समीक्षा उपलब्ध सूचनाओं के माध्यम से की जाएगी। खराब प्रदर्शन वाले अधिकारियों को सुधार हेतु प्रयास किया जाएगा। सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से विभाग वार समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने गत माह की प्रदेश स्तर की जारी रैंकिंग में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी,परियोजना निदेशक, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें