जिले में दाल मिल संघ और गल्ला कमेटी के तत्वाधान में मंगलवार को नगर क्षेत्र के आजमगढ़ मोड़ पर सस्ती दर 130 रुपये प्रति किलो के हिसाब से लोगों को दाल बेची गई।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की देख रेख में मंहगी दाल से निजात दिलाने के लिए गरीबों और जरूरतमंदों को जनपद में 100 कुंतल दाल विक्रय का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है।
पिछले तीन दिनों से इस मुहिम को व्यापार मंडल के तत्वावधान में चलाया जा रहा है। विगत दिनों मिर्जाहाजी पूरा चौक और सदर बाजार चौक पर रियायती मूल्य पर दाल विक्रय किया गया। इस क्रम में मंगलवार को आजमगढ़ मोड़ पर दाल वितरण किया गया,।
इस अवसर पर व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमरुज्जमाँ, उमेश मद्धेशिया, कन्हैया जायसवाल, राजू गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रमेश गुप्ता अनवर जमाल, सुरेन्द्र और नीरज कपूर आदि की उपस्थिति में अरहर की दाल रुपया 130 रुपये की दर से वितरित की गई।