सहादतपुरा स्थित आजमगढ़ मोड़ पर विभिन्न वामपंथी दलों ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का पुतला फूंका। शुक्रवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र के डीसीएसके मोड़ से जुलूस निकाल कर बराक ओबामा की भारत यात्रा का विरोध किया।
बसंत कुमार ने कहा कि बराक ओबामा अपने आर्थिक हितोें के लिए पूरी दुनिया के देशों में संघर्षों का सहारा ले रहे हैं।
विनोद राय, विरेन्द्र, शमसुलहक चौधरी, बरदान गुप्ता, साधू यादव, संतोष, राजेश, चन्द्रदेव, इसरार आदि मौजूद रहे। उधर, घोसी में अखिल भारतीय जनवादी किसानसभा के कार्यकर्ताओं ने मधुबन मोड़ पर बराक ओबामा का पुतला फूंका। रजनीश भारतीय,अवधेश बागी अवधेश कुमार बागी, प्रेमचंद्र आदि मौजूद रहे।