फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता है बेहाल : दूधनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की देश बचाओ, देश बनाओ पद यात्रा मंगलवार को अभिषेक यादव के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों से होती निकली।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सूर्या मैरेज हाल से यात्रा को विधायक राजेंद्र कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रास्ते में भीटी चौक, अदरी नगर और इंदारा कसारा आदि स्थानों पर पद यात्रियों का जगह स्वागत हुआ। निवर्तमान जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से आम जन जीवन बेहाल है। कानून से लोगों का विश्वास उठ चुका है। अत्याचार, भ्रष्टाचार, महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने वालों को ईडी, सीबीआई और आईटी का डर दिखाया जा रहा है। विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता को साहस का परिचय देना होगा। पदयात्रा के नायक अभिषेक यादव ने कहा कि जब तक जुर्म, ज्यादती, महंगाई और भ्रष्टाचार के प्रति सरकार गंभीर नहीं होगी, तब तक यह यात्रा चलती रहेगी। यात्रा को अल्ताफ अंसारी, कुद्दूस अंसारी, पूनम यादव, शिवप्रताप यादव, सुजीत सिंह, शोभा श्रीवास्तव, महेंद्र चौहान, धीरज राजभर, शहनवाज आलम, मुख्तार हुसैन, सम्भू सोनकर, अशोक पाल आदि नेता उपस्थिति थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें