फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह घने कोहरे से परेशान रहे लोग

Fri, 02 Dec 2016 11:36 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर जाते वाहन।
विज्ञापन
दिसंबर माह शुरु होते ही सर्दी के तेवर भी बढ़ने लगा है। सर्दी शुरू होने के साथ ही कोहरे ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया। शुक्रवार की सुबह शहर कोहरे की चादर ढक गया। करीब नौ बजे के बाद कोहरा छटा और लोगों को सूर्य के दर्शन हुए। वहीं शहर के बाहर खुले मैदान में तो  कोहरे की चादर ऐसे चढ़ी हुई नजर आई कि दो कदम के आगे कुछ नजर ही नहीं आ रहा था। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह कोहरे के बीच सडक़ों से गुजरने वाले वाहनों की लाइट जला कर चलना पड़ा। इसके साथ साथ स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड के चलते बाजारों में अपेक्षाकृत कम गहमागहमी रही। कोहरे के  चलते भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों की ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।कोहरे की वजह से लोगों ने अपनी दिनचर्या देर से शुरू की। आज लोग ठंड की वजह से जैकेट और स्वेटर पहनकर घर से निकल रहे थे।

कोहरे के बीच दुर्घटना के ज्यादा आसार देखते हुए दो पहिया वाहन वालत्र्े सुबह के समय घर से बाहर नही निकले वहीं। नगर स्थित जिले के विभिन्न इलाकों के बाजारों में रूई, रजाई, कंबल से लेकर गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर बिक रहे महंगे गर्म कपड़ों की अपेक्षा फुटपाथ पर लगी दुकानों पर खरीददारों की भीड़ देखी गई। शुक्रवार को तापमान में भी गिरावट हुई। आने वाले दिनों में कोहरा और ठंड और बढ़ने का अनुमान लोगों ने लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें