रतनपुरा। स्थानीय रेलवे क्राॅसिंग के पास बुधवार को सुबह सात बजे बिहार से बालू लेकर गोरखपुर जा रहा ट्रक तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गया। इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। करीब चार किलोमीटर जाम में लंबा जाम लग गया। आम राहगीरों के साथ एंबुलेंस, रोडवेज की बसें और स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे। दोपहर करीब एक बजे मरम्मत के बाद ट्रक हटाया गया, तब यातायात सामान्य हो सका।रतनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह ट्रक खराब होने से जाम लगने लगा। दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन चालकों आड़े-तिरछे घुसकर जल्दी निकलने के चक्कर में समस्या जटिल होती गई। धीरे-धीरे क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की कतारें करीब चार किमी तक बढ़ती गईं। मौके पर पहुंची जीआरपी भी असहाय नजर आई। इस दौरान बलिया की तरफ से आनी वाली तीन एंबुलेंस और दो 108 की दो एंबुलेंस जाम में फंसी रहीं। वहीं दोनों तरफ मऊ-बलिया रूट की रोडवेज बसें भी जहां-तहां खड़ी रहीं। दोपहर में कंपनी के इंजीनियर पहुंचे और ट्रक की मरम्मत की, तब करीब एक बजे यातायात सामान्य होने लगा।