फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भातकोल-बंदीघाट मार्ग पर गिट्टियां उखड़ीं

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के भातकोल बंदी घाट मार्ग बदहाल।संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र का भातकोल-बंदीघाट मार्ग बीते पांच वर्षों से मरम्मत की राह देख रहा है। चार किलोमीटर लंबी सड़क से पिच पूरी तरह उखड़ चुकी है। सड़क पर बिखरी गिट्टियों के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग से बंदीघाट, डंगौली, फरीदपुर और महरूपुर समेत कई गांवों के लोग जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय तक आवागमन करते हैं।
क्षेत्र के आशुतोष शर्मा, रविंद्र कुमार, अजय चौधरी, सुभाष सैनी और रणजीत चौहान ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग से जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां वाहनों का आवागमन अधिक रहता है।
उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि मार्ग की जांच कराकर मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें