फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाटर हाउस के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर स्लाटर हाउस की मांग को लेकर पीस पार्टी के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन करते मीट करो? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। पीस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्लाटर हाउस के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर में स्लाटर हाउस न होने से मीट विक्रेताओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पीस पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष मुनव्वर अली के नेतृत्व में सोमवार को नगर के मीट व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना था कि नगर मांसाहारी बाहुल्य क्षेत्र है। यहां कुरैशी समाज और अन्य वर्गो के मीट व्यापारी व्यापार करते हैं। बोले कि स्लाटर हाउस ना होने के चलते व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्लाटर हाउस ना होने के कारण समय समय पर मांस से संबंधित कारोबारियों को स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रताड़ित एवं अवैध धन उगाही किया जाता है। जबकि स्लाटर हाउस का निर्माण शासन एवं स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है। बावजूद स्लाटर हाऊस नहीं बनाया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर मकबूल, सलीम अहमद, सौदागर अली, मुम्मताज, आलमगीर, मेराज, मो.अख्तर, सद्दाम अली, मो.अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें