फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर शरारती तत्वों से रहें सावधान

Wed, 23 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी और डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बकरीद को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंडलायुक्त ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधीक्षक से कहा कि यह त्योहार महत्वपूर्ण है। इसे सकुशल एवं शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जानी चाहिए।
विज्ञापन



उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में स्थित ईदगाहों एवं मस्जिदों का सघन निरीक्षण कर लें और वहां के स्थानीय लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं को जान लें और उनका निराकरण समय रहते करा लें। कहा कि ईदगाहों के रास्तों में सफाई एवं अन्य व्यवस्था ठीक करा लें जिससे त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।


उन्होंने चेताया कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।  यदि कोई समस्या पैदा हो तो तुरन्त अपने उच्चाधिकारियों से दिशानिर्देश कर  स्थानीय लोगों से मिल कर समस्या का समाधान कराएं।
विज्ञापन



 डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों का निरीक्षण कर लें और वहां के जिम्मेदार स्थानीय दो लोगों का मोबाइल नंबर अपने पास रखें, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसे दूर किया जा सके। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि बकरीद के अवसर पर जिलाचिकित्सालय और सभी स्वास्थ्य  केंद्रों पर दवाएं और डाक्टरों की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।


जिले में 223  स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी। सभी अधिकारी नमाज स्थलों का निरीक्षण कर लें और यदि कोई समस्या हो तो उसे दूर कर लें।


अपर पुलिस अधीक्षक सुनील  कुमार सिंह ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक संपन्न करा ली गई है और जो भी  सामने समस्याएं आईं उन्हें दूर करा दिया गया है।


 अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि 2 सुपर जोनल और 14  जोनल मजिस्ट्रेटो की तैनाती की गयी है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 11 अलग  से जोनल मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास  अधिकारी, पीडी सभी उपजिलाधिकारी समस्त क्षेत्राधिकारी, मुख्य  चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें