फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पीडीए की एकजुटता के साथ निर्णायक लड़ाई का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर बुधवार को आयोजित बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ‘साधु’ ने की। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव में पीडीए की एकजुटता के साथ निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया। प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। शैलेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, इससे आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कानपुर में गैंगरेप, मेरठ में ट्रिपल मर्डर और हाल ही में कोपागंज में सराफा व्यापारी से लाखों रुपये की लूट जैसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। मौजूदा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से भटकाया जा रहा है। सपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे और 2027 में परिवर्तन की नींव रखेंगे। बैठक में अब्दुल कुद्दूस अंसारी, पंकज उपाध्याय, तनवीर खान, पंकज राय, मुन्नू राम, निसार अहमद, विनोद यादव, संजय चौधरी, अवधेश चौहान, सुरभान यादव, रजनीश राय, मुन्ना सिंह, मनोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें