ब्राह्मण विकास परिषद की ओर से रविवार को नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित एक पैलेस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था की ओर से विभिन्न जातियों से मेधावियों को आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक उमेश पांडेय ने पीसीएस में सफल प्रतिभागियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक उमेश पांडेय ने उपजिलाधिकारी पद पर चयनित अरुण कुमार सिंह, दुर्गेश मिश्र, अरुण गुप्ता तथा नायब तहसीलदार पर चुनी गईं सुनीता गुप्ता को मेडल व अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
साथ ही अन्य प्रतिभागियों के कार्यक्रम में न आने के चलते उनके माता पिता व परिवारीजन को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के जिलाध्यक्ष रामजी उपाध्याय ने विचार रखे।
पूर्व पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, देवभाष्कर तिवारी, जयनारायण द्विवेदी, उा. रामनिवास राय, राजनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।