फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस चयनित प्रतिभागियों का सम्मान

Sun, 26 Apr 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण विकास परिषद की ओर से रविवार को नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित एक पैलेस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था की ओर से विभिन्न जातियों से मेधावियों को आमंत्रित किया गया। 
विज्ञापन



इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक उमेश पांडेय ने पीसीएस में सफल प्रतिभागियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। 


मुख्य अतिथि विधायक उमेश पांडेय  ने उपजिलाधिकारी पद पर चयनित अरुण कुमार सिंह, दुर्गेश मिश्र, अरुण गुप्ता तथा नायब तहसीलदार पर चुनी गईं सुनीता गुप्ता को मेडल व अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।


साथ ही अन्य प्रतिभागियों के कार्यक्रम में न आने के चलते उनके माता पिता व परिवारीजन को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।  इस अवसर पर संस्था के जिलाध्यक्ष रामजी उपाध्याय ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, देवभाष्कर तिवारी, जयनारायण द्विवेदी,  उा. रामनिवास राय, राजनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें