रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा गांव में पाटी गई पोखरी की खुदाई करती जेसीवी व मौके पर मौजूद तहसीलदार
- फोटो : MAU
रानीपुर। थाना क्षेत्र के काझा गांव में अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा मिट्टी पाटकर पोखरी के अस्तित्व मिटाने के प्रयास को दरकिनार करते हुए एसडीएम ने रविवार को फोर्स के साथ उसे पूर्व की स्थिति में कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई से गांव वासियों ने राहत महसूस की। उपजिलाधिकारी क्षिप्रा पाल ने बताया कि गांव के लोगों की ओर से रास्ते पर जलजमाव की समस्या की शिकायत की जा रही थी कि सार्वजनिक पोखरी को मिट्टी से पाट दिया गया है। जांच में शिकायत सही पाई गई। पोखरी में पाटी गई मिट्टी को जेसीबी से खोदवाकर पोखरी को पूर्व की स्थिति में ला दिया गया। इस दौरान तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल तथा पुलिस के जवान उपस्थित रहे।