पुलिस लाइन में महिला एच्छिक ब्यूरो में आए मामले को सुनते सदस्य।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। पुलिस लाइन में रविवार को एच्छिक ब्यूरो की बैठक में 37 मामले आए, जिसमें 20 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें पांच दंपती सारे गिले शिकवे भुला कर साथ रहने को राजी हुए। एच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से पांच दंपति क्रमश: बिंदु-मनोज, फूलवासी-रामशीष, छोटई-हरबल्ली, रुबीना-अब्दुल अजीज और प्रियंका-ओमप्रकाश आपसी मतभेद भुलाकर हंसी-खुशी साथ-साथ रहने को राजी हो गए। वहीं जयराम-विनय ने अलग होकर सुलह कर लिया। जबकि अन्य 11 फाइलों में प्रार्थिनी की उदासीनता, पक्षकारों की अनुपस्थिति एवं मामला कोर्ट में चलने के कारण बंद कर दी गयी तथा तीन मामलों में ब्यूरो द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु फाइल अग्रसारित की गयी। बैठक में मुख्य भूमिका में एसआई आत्मा सिंह, अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, इब्राहिम सेवक,मौलवी अरशद, महिला आरक्षी पुष्पा गुप्ता, सोनी सिंह, प्रीति दूबे सहित पक्षकार उपस्थित रहे।