फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सर्दी बढ़ने में साथ जिला अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी बढ़ने के साथ अस्पतालों में मरीज बढ़े
विज्ञापन

ब्लड प्रेशर के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। सर्दी का कहर शुरू होते ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसमें सबसे ज्यादा हृदय और अस्थमा के मरीज हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 30 से 40 हृदय रोगों के पहुंच रहे। चिकित्सकों ने ब्लड प्रेशर के मरीजों को सर्दी से बचाव की सलाह दी है।
जिला अस्पताल में इन दिनों ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में 20 फीसदी से ज्यादा की संख्या ह्दय रोगों के मरीजों की है। जिला अस्पताल में एनसीडी क्लिनिक के अलावा दोनों फिजिशियन की ओपीडी में ब्लड प्रेशर मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बीपी के गंभीर मरीजों को भर्ती करवाया जा रहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ब्लड प्रेशर के मरीजों को सर्दी से बचाव करना चाहिए। लापरवाही उनकी जान के लिए खतरा बन सकती है। इस मौसम में ऐसे मरीज जो ब्लड प्रेशर के शिकार हों, उन्हें अपना विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल बताते है कि ठंड में हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। बीपी के मरीजों को खास तौर पर ध्यान देने की जरूरत है। सर्दी बढ़ने पर खानपान के साथ रहन सहन का ख्याल रखना चाहिए। साथ ही भोजन में नमक की मात्रा कम रखने के साथ शराब के सेवन से दूर रहने और नियमित बीपी की दवा का सेवन और ठंड में निकलने से बचने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें