फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवी पैट मशीन से रुकेगा फर्जी मतदान

Tue, 17 Jan 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए निर्वाचन आयोग इस बार बेहद ही गंभीर नजर आ रहा है। जिले के सभी  विधानसभा क्षेत्रों में खासकर सदर विधानसभा सीट पर इस बार फर्जी मतदान को रोकने के लिए खास तैयारी की जा रही है। यहां के ईवीएम मशीनों में वीवी पैट मशीन अटैच की जाएगी। इस मशीन के लगने से हर मतदाताओं को उनके नाम की पर्ची भी दी जाएगी। मतदाता दूसरे के नाम का इस्तेमाल अब नहीं कर पाएंगे। वीवी पैट मशीन से मतदान देने के तुरंत बाद एक पर्ची निकलेेगी जो मतदान अपने घर ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 438984 है। यहां कुल मतदान केंद्र 186 एवं मतदेय स्थल 418 है। यहां सभी मतदेय स्थलों पर इस बार ईवीएम मशीनों के साथ वीवी पैट मशीन भी लगाई जानी है। निर्वाचन आयोग पहली बार मतदाताओं को मत देने के बाद उन्हें बतौर रसीद के तौर पर एक कंफर्ममेशन रसीद भी दिए जाने पर जोर दे रहा है। जिले में हालांकि यह व्यवस्था अभी सभी विधानसभा क्षेत्रों में नहीं होगी लेकिन इसके लिए सदर विधानसभा क्षेत्र को चिह्नित किया गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व के चुनावों में फर्जी मतदान की शिकायतों को लेकर यह व्यवस्था यहां की गई है।  इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सदर विधानसभा में वीवी पैट मशीन सभी बूथों पर लगाने की तैयारी चल रही है। इससे संबंधित कर्मचारियों को अलग से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें