फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोच डिस्प्ले देखकर खड़े थे यात्री, 150 मीटर पहले ही रुक गई ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार की सुबह 8:58 बजे अफरा तफरी मच गई। रोजाना गोरखपुर से मऊ, वाराणसी, प्रयागराज होते हुए मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली काशी एक्सप्रेस (15018) 150 मीटर पहले ही रुक गई।
विज्ञापन

ट्रेन का इंजन स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के सामने आकर रुक गया। रेल पटरी पर कुछ गड़बड़ी से लोको पायलट को पहले ही ट्रेन खड़ा करना पड़ा। यात्री कोच डिस्प्ले देखकर खड़े थे, लेकिन भारी सामान लेकर उन्हें 150 मीटर तक दौड़ लगानी पड़ी।
ट्रेन का ए-1, एच-1, बी-8, बी-7, बी-6, बी-5 और बी-4 प्लेटफाॅर्म पर था, जबकि थर्ड एसी के दो, सभी स्लीपर कोच और जनरल कोच आउटर में खड़े रहे। इंक्वायरी रूम में पटरी पर खराबी होने और ट्रेन को बीच में रोकने की जानकारी नहीं मिली, जिससे वो अनाउंसमेंट नहीं कर पाए। लगभग 15 मिनट तक प्लेटफाॅर्म पर अफरा तफरी मची रही। ट्रेन जाने के बाद रेलवे की तकनीकी टीम ने पटरी को ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें