मऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को धुआं निकलने की आशंका पर यात्री सहम गए। दोपहर 12 बजे गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से धुआं निकलने की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोपहर 12 बजे ट्रेन मऊ-इंदारा जंक्शन के बीच सिकठिया ओवर ब्रिज के पास रूकी। जिसके बाद ट्रेन से धुआं निकलने की जांच की गई। ट्रेन को इंदारा जंक्शन पर लेकर उसकी विधिवत जांच कराई गई। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य तक रवाना किया गया। इस दौरान लगभग 15 मिनट तक ट्रेन लेट हुई। इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों ने घटना के संबंध में कोई जानकारी न होने की बात कही।