फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वाराणसी, प्रयागराज रूट पर बढ़े यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। होली पर्व पर लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज आने जाने वालों की संख्या बढ़ी है। लखनऊ और प्रयागराज के लिए सामान्य दिनों से अधिक बसें भेजी जा रही हैं। जबकि वाराणसी आने जाने वालों को दूसरी बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दो रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। मऊ डिपो के बेड़े में 73 बसें हैं। होली पर आस-पास के जनपदों में काम करने वाले लोग बसों से घर लौटने लगे हैं। आसपास के जिलों में काम करने वाले लोगों को बस में आने की समस्या न हो इसके लिए लोकल रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दूसरे राज्यों से मऊ आने वाली ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने से लोग वाराणसी, गाजीपुर, लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर की ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। वहां से बसों में चढ़कर घर पहुंच रहे हैं।
लखनऊ रूट पर सामान्य दिनों में 14 से 16 बसें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और अयोध्या होते हुए भेजी जाती हैं। दो बसें प्रयागराज, 18 बसें गोरखपुर, एक बस चिरैयाकोट तरवां होते हुए वाराणसी, छह बसें आजमगढ़, चार बसें शाहगंज, बलिया, बहराइच भेजी जाती है। जिले के सैकड़ों युवा प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। वहीं लखनऊ में नौकरीपेशा लोग रहते हैं। मऊ डिपो के एआरएम गौतम कुमार गुप्ता ने बताया कि होली पर्व पर बसों में भीड़ बढ़ी है। सुबह 10 बजे तक सभी बसों को रवाना कर दिया जा रहा है। कुछ रूटों पर बसों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ाई गई हैं। इसके अलावा जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक हो रही है, वहां बस भेजी जा रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को होली पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

एआरएम गौतम कुमार गुप्ता ने बताया कि 28 फरवरी से 09 मार्च तक होली विशेष प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इस दौरान 10 दिन तक लगातार रोज 300 किमी बस चलाने वाले संविदा चालक, परिचालकों को 450 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। नौ दिन तक चलाने पर 400 रुपये प्रतिदिन दी जाएगी। इसके अलावा वर्कशॉप में तैनात संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को 9 दिन काम करने पर एकमुश्त 1800 और 10 दिन काम करने पर 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 300 किमी से अधिक चलने निर्धारित प्रोत्साहन से 55 पैसे अधिक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें