फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की नहीं हो रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुंबई, गुजरात और दिल्ली से ट्रेनों से आ रहे यात्रियों की स्टेशन पर कोरोना जांच नहीं की जा रही है। बिना जांच के घरों को जा रहे ऐसे यात्रियों से संक्रमण फैलने का खतरा है। जबकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मऊ रेलवे स्टेशन के साथ नगर के सार्वजनिक जगहों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में मऊ जंक्शन से कृषक, ताप्ती गंगा, सरयु यमुना, साबरमति एक्सप्रेस, गोदान सहित 12 ट्रेनों की आवाजाही है। प्रतिदिन इन ट्रेनों पर सफर करने तथा ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की संख्या पांच सौं से ज्यादा है। कुछ दिन पहले तक स्वास्थ्य विभाग कर एक टीम द्वारा मऊ जंक्शन पर उतरने तथा जाने वाले यात्रियों की जांच कर रही थी। लेकिन शुक्रवार को कोई भी टीम मऊ जंक्शन पर जांच करती नहीं दिखी। ट्रेनों से उतरने वाले यात्री बिना जांच कराए ही अपने अपने गतंव्य स्थान को रवाना होते दिखे। इस संबंध में बात करने पर सीएमओ डा. एससी सिंह ने बताया कि बरवक्त टीमों के सदस्यों के संक्रमित होने के कारण कई टीमें काम नहीं कर रही। इसके चलते हर स्थानों पर जांच की व्यवस्था नहीं हो पा रही। इसमें रेलवे स्टेेशन भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें