फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पॉलीमर का थंब बनाकर इंप्रेशन में किया पास, फेस मैच करने में फंसे सॉल्वर सहित चार <bha>;</bha> गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ-मधुबन। पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को मधुबन थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र में दूसरे के जगह परीक्षा दे रहे एक सॉल्वर को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर संबंधित अभ्यर्थी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। सॉल्वर ने पॉलीमर का थंब बनाकर थंब इंप्रेशन लेयर (अंगूठे के निशान) को पास कर लिया था, लेकिन दूसरे सिक्योरिटी लेयर में फेस मिस मैच होने से पकड़ा गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से कूटरचित एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और हजारों की नकदी बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती 2023 परीक्षा को सकुशल पूरा कराने को लेकर एसओजी/स्वाट/सर्विलांस और मधुबन पुलिस के चेकिंग के दौरान शहीद अक्षयवर मल्ल महिला महाविद्यालय में प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान मधुबन के उसरी निवासी अभ्यर्थी अभिषेक यादव पुत्र अवधेश की जगह परीक्षा दे रहे बिहार के भदियापुर थाना क्षेत्र के भदियापुर निवासी राजेश कुमार मंडल पुत्र रोहित को हिरासत में लिया। पूछताछ के आधार पर परीक्षा सेंटर के बाहर ही बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के सवन सिकरिया निवासी विद्यासागर राजभर पुत्र बिकेश और सुशील कुमार पुत्र बादशाह को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने बोलेरो, एक बाइक, 13 हजार नकदी, माचिस के डिब्बे में पांच जोड़ी पॉलीमर फिंगर प्रिंट तो चार सिंगल पॉलीमर फिंगर प्रिंट बरामद किया। साथ ही एक पॉलीमर ट्यूब (फेवीबांड) के साथ कूटरचित एडमिट कार्ड और दो आधार कार्ड के साथ दूसरे के नाम का एक एटीएम बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि विद्यासागर राजभर द्वारा सारी सेटिंग कराई गई थी, इसके लिए 50 हजार रुपये एडवांस में लिया गया था। इस संबंध में मधुबन थाने पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-
पॉलीमर ट्यूब से थंब इंप्रेशन तो पार लेकिन फेश मिस मैच में पकड़ा गया सॉल्वर
पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर कई सिक्योरिटी आईडेंटीफिकेशन सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है। शनिवार को मधुबन में परीक्षा केंद्र में पकड़ा गया सॉल्वर प्रथम आईडेंटीफिकेशन लेयर यानी थंब इंप्रेशन को बाइपास करने के लिए इसके द्वारा पॉलीमर का थंब बनाया गया। इसके बाद से दूसरे चेकिंग में सॉल्वर का फेस मिसमैच हो गया, इसके बाद वह पकड़ा गया। इस दौरान एसपी ने कहा कि इस परीक्षा में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाना बोर्ड की दुरूस्त व्यवस्था के आगे नहीं चल पाएगी। जो भी सॉल्वर इस तरह की कोशिश करेगा उसका पुलिस की गिरफ्त में आना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें