मऊ। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उपचुनावों में भाजपा को मिली भारी जीत तथा बिहार में पुन: बहुमत से सरकार बनने की खुशी से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। जनपद कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर एक दूसरे को बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश की सात रिक्त विधानसभा सीटों में से छह सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है,यह कारवां ऐसे ही चलता रहेगा और कमल खिलता रहेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी जनहितकारी नीतियों से जनता का विश्वास जीत लिया है। बिहार के चुनाव में वहां की जनता ने दिखा दिया है कि अब जाति पाति की राजनीति नहीं चलेगी,अब सिर्फ विकास की बात होगी, जो विकास करेगा जनता उसका साथ देगी। इस अवसर पर अरविंद सिंह, गनेश सिंह, राकेश मिश्र,नूपुर अग्रवाल,रमेश राय,आनंद सिंह रैकवार,सुनील यादव,राजीव जौहरी,पीयूष साहनी,राहुल उपाध्याय,मनीष मद्धेशिया,राधेश्याम, कृष्णकांत राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार बिहार ,उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्यप्रदेश में संपन्न हुए उपचुनावों में भाजपा को मिली भारी सफलता से पार्टी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। इस दौरान बाजार में मौजूद पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता की उपस्थिति में मिठाई बांटी और अपने खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अभी से पंचायत चुनाव में जुटने और मिशन को सफल बनाने के लिए कहा गया। इस अवसर पर शिव प्रसाद उपाध्याय, संतोष राय, विकास वर्मा, पप्पू गुप्ता, श्रीकांत श्रीवास्तव, हेमन्त राय, अरविंद राय, सुभाष मौर्य, संजय चौहान, संजय राय, शैलेन्द्र ,प्रेम राय, प्रवीण राय ,सुरेश उपाध्याय, विजय चौहान, सुरेंद्र राय,विजेंद्र चौहान ,उज्जवल जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।