मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवरिया खुर्द को दूसरे गांव के विद्यालय में मर्ज करने की सूचना पर बृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। विद्यालय को गांव में चलाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी और बीएसए को पत्र भेजा। देवरिया खुर्द ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय को सौसरवां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में समायोजित करने का आदेश जारी हुआ है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम सिंह और बसंत सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे रामअवध यादव, श्रीराम, बलिराम, हीरा, पन्नालाल, कमलेश पांडेय, मनोज आदि लोगों ने कहा कि ग्राम देवरिया खुर्द प्राथमिक विद्यालय का अस्तित्व बरकरार रहने तक लड़ाई लड़ा जाएगा। विद्यालय पहले ही घर से दूर था। अब दूसरे गांव में स्थानांतरित करने से दूरी और बढ़ जाएगी। जिससे छोटे बच्चों को आने जाने में परेशानी होगी। बच्चों को दूसरे गांव में नहीं भेजेंगे।