फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 28 जून की रात शौच करने गई एक किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभिषेक पासवान और नसीम अंसारी पर मुकदमा दर्ज गिरफ्तार किया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी बीते 28 जून की रात शौच करने के लिए गांव स्थित सिवान में गई थी। वहां पहले से मौजूद अभिषेक पासवान और गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के नखतपुर गांव निवासी नसीम अंसारी ने दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर बेटी को ब्लैकमेल कर रहे थे। थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें