फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल को संविदा पर मिला पैरामेडिकल स्टॉफ

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल का मुख्य भवन। - फोटो : mau
विज्ञापन
मऊ स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे अस्पतालों में संविदा भर्ती के तहत 30 से ज्यादा पैरामेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति हुई है। इस पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती महिला जिला अस्पताल, जिला अस्पताल तथा ग्रामीण क्षेत्रों तथा कस्बों में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएगी। पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती से मानव संसाधन के अभाव में मरीजों को होनी समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन


  मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि संविदा पर स्टॉफ की तैनाती की मांग शासन स्तर पर की गई थी। इसे आला अफसरों ने स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके बाद साक्षात्कार लिया गया। जहां कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बीते कुछ दिन पहले जिले में 30 पैरामेडिकल स्टॉफ को भेजा गया है। जिसमें 24 पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती महिला जिला अस्पताल में की गई है। जिसमें 17 स्टॉफ नर्स, 6  लैब टेक्नीशियन, एक ओटी टेक्नीशियन है।

वहीं शेष पैरामेडिकल स्टॉफ में से एक स्टॉफ की तैनाती जिला अस्पताल में संचालित एनसीडी क्लीनिक में तथा पांच स्टॉफ की तैनाती जिले के सीएचसी-पीएचसी में हुई है। जिसमें अधिकांश स्टॉफ द्वारा सीएमओ कार्यालय में पहुंचकर नियुक्ति पत्र लेना शुरू कर दिया। विभागीय बाबू कागजी औपचारिकताएं पूरी कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला महिला अस्पताल में मानव संसाधन के अभाव में वार्डो में भर्ती मरीजों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती थी। एक साथ 17 स्टॉफ नर्सों की तैनाती से यह समस्या काफी हद तक कम होगी, वहीं लैब में 6 लैब टेक्नीशियन से जांचों में होने वाली लेटलतीफी की समस्या से मरीज अब परेशान नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें