बताया कि पिता की मदद न मिलने से वह अपने दादा-दादी पर आश्रित है, लेकिन उनकी उम्र ज्यादा होने के चलते उन्हें भी भरण पोषण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने मांग की उसके पिता दोनों भाई-बहन को समय देने के साथ उसकी पढ़ाई और दूसरे खर्च को अन्य पिता की भांति निर्वाह करें।
बालक की मां ने दो साल पहले किसी और से शादी कर ली है। पीड़ित के तहरीर देने के समय एसओ सौरभ राय जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में परेड में शामिल होने गए थे। वापस आने पर जब उन्हें पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी दी तो एसओ पीड़ित छात्र के स्कूल पहुंचे। वहां प्रधानाध्यापक अनवारूल हक की उपस्थिति में छात्र से बातचीत कर पूरा मामला जाना।
साथ ही इस मामले में उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मधुबन एसओ सौरभ राय ने कहा कि अपने पिता के विरुद्ध समय न देने तथा उसके भरण पोषण की राशि न दिए जाने का आरोप लगाते हुए एक बालक ने तहरीर दी है। छात्र से बातचीत की गई है, उसके पिता से भी बातचीत की कोशिश की जा रही है।