फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: लंबे समय से गांव में लटके हैं विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के महुंआर बसगीतिया गांव में लोग पेयजल, सड़क, जर्जर विद्युत तार, जर्जर पोल का मुद्दा उठाने लगे हैं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि इस बार चुनाव जीत कर आने वाला व्यक्ति बुनियादी समस्याओं को दूर कराएगा। महुंआर बसगीतिया गांव की आबादी पांच हजार है। मतदाताओं की संख्या 2485 है। पुरुष मतदाता 1400 और महिला मतदाता 1085 हैं। युवा मतदाता 20 प्रतिशत हैं। ग्राम पंचायत की सीट इस बार सामान्य महिला है। इस बार दावेदार विकास की प्रतिबद्धता दुहरा रहे हैं। वहीं मतदाता नाली, इंटरलाकिंग, आवास, जल निकासी, महुआर चकरा मार्ग की मरम्मत का मुद्दा उठा रहे हैं। किसान नेता रामसुधार पांडेय का कहना है कि महुआर बसगीतिया गांव में विकास के नामपर कुछ भी नहीं हुआ है। जनप्रतिनिधियों ने सुचारू रूप में कोई कार्य नहीं कराया जा सका है। जरूरतमंदों को आवास न देकर अपात्रों को आवास दे दिया गया है। इस बार ऐसे प्रत्याशी को समर्थन दिया जाएगा। दिवाकर सिंह का कहना है कि इस बार चुनाव में ऐसे प्रत्याशी को चुना जाएगा जो जन समस्याओं पानी, नाली, खड़जा आदि विभिन्न मुद्दों पर विकास कर सके। मनीष सिंह का कहना है कि पहले केवल व्यक्ति के प्रभाव पर ही अपना समर्थन दे दिया जाता था। अब गांव के चहुंमुखी विकास करने वाले ईमानदार प्रत्याशी कोही अपना समर्थन दिया जाएगा। गांव निवासी गीता राजभर ने कहा कि गांव की विकास की गति धीमी है। वर्षों से गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हुई। विशाल सिंह ने कहा की इस बार हम युवा प्रत्याशी को अपना समर्थन देंगे जो हमारे गांव में विकास कार्य करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें