फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ा आतंकवादी गिरोह है पाकिस्तान की सेना : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि पाकिस्तान की सेना सबसे बड़ा आतंकवादी गिरोह है। वह वैश्विक मंच पर आतंकवाद को सरपरस्ती देने वाले पाकिस्तान की पोल खोलने और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित करने के लिए प्रतिनिधिमंडल में शामिल सपा सांसद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ स्लोवेनिया पहुंचे। इस मौके पर राजीव राय ने कहा कि पाकिस्तान की सेना सबसे बड़ा आतंकवादी गिरोह है। पाकिस्तान की कठपुतली सरकार को वहां के सेना प्रमुख को फील्ड मार्शल देना पड़ा, कहीं और ऐसा उदाहरण देखने को नहीं मिलता होगा। पाकिस्तान की सेना और सियासत मिलकर वहीं की अवाम को भी लूट रहे हैं। भीख मांग कर कर्ज लेकर वहां की जनता को कर्जदार बना रही है। घोसी सांसद राजीव राय समेत प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के प्रति भारत की शून्य सहिष्णुता की स्थिति और ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की जिम्मेदार, संतुलित और सटीक कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्लोवेनियाई पक्ष ने संसदीय प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से दिए राष्ट्रीय एकता के संदेश और व्यक्तिगत रूप से लोगों तक पहुंचने के उनके प्रयास की बहुत सराहना की। सपा सांसद के साथ द्रमुक सांसद कनिमोझी, राजद के प्रेमचंद गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें