फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पीएम का फूंका पुतला

Thu, 06 Oct 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
पाक पीएम का फूंका पुतला
विज्ञापन
भारतीय सेना द्वारा पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान तथा चीन की भारत विरोधी गतिविधियों से जिले के लोग गुस्से में हैं। गुरुवार को जिले के कई स्थानों पर लोगों ने पाकिस्तान तथा चीन के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रतनपुरा बाजार में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा नेता भगवान दास गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवादियों को संरक्षण दे रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों का खात्मा करने के साथ ही चीनी सामानों का बहिष्कार कर चीन को सबक सिखाने की जरूरत है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर देशविरोधी गतिविधि का परिचय दिया है।

इस अवसर पर राकेश सिंह, रामाश्रय मौर्य, अवधेश सिंह, ओमप्रकाश, विपिन बरनवाल, त्रिभुवन चौहान, दीपू लाल आदि शामिल थे।
अमिला संवाददाता के अनुसार पवनी जन कल्याण महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे बाबा थानीदास तिराहे पर गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल तथा पाकिस्तान के प्रधान मंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। साथ ही जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा उड़ी आतंकी हमले तथा अरविंद केजरीवाल के सर्जिकल स्ट्राइक की सुबूत मांगने को लेकर पवनी जन जनकल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम मनोहर विश्वकर्मा के नेतृत्व में पाकिस्तान विरोधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विरोधी नारे लगाए गए। चाइना के सामानों को जलाया गया। लोगों ने चीन के सामानों को नहीं इस्तेमाल करने की कसम खाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री रमाकांत सिंह, उमेश, सोनू, हरिंदर, बाबू  राम, रामनारायण, श्याम सुंदर, वीरेंद्र, श्यामदुलारे, विक्रम सिंह, श्री राम, लखन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मऊ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें