फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्वतंत्रता संग्राम के नायक रामप्रसाद बिस्मिल को किया नमन

विज्ञापन
दोहरीघाट में  क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल को जयंती पर उनको  नमन करते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत-
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम में काकोरी कांड के नायक, महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर बृहस्पतिवार को दोहरीघाट में आयोजित विचार गोष्ठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी बलिदानी गाथा को याद किया। विचार गोष्ठी में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु राय ने कहा कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल देश की जंग-ए-आजादी के महानायक थे।
उन्होंने साहस के साथ अंग्रेज सरकार का मुकाबला किया और देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। बिस्मिल बचपन से ही क्रांतिकारी और विलक्षण प्रतिभा के धनी थे।
विज्ञापन

मात्र 19 वर्ष की आयु में ही उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में कूदकर अंग्रेज सरकार की नींद हराम कर दी। 19 दिसंबर 1927 को गोरखपुर की जेल में हंसते हुए फांसी के फंदे को गले लगाकर उन्होंने देशप्रेम की अमिट गाथा लिखी।
इस दौरान मुख्य रूप से सुरेंद्र गुप्ता, अवधेश राय, संजय चौहान, सुरेश उपाध्याय, नवीन पटवा, सुरेंद्र राय, हरि राय, उज्ज्वल जायसवाल और प्रेम शंकर राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें