फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं शुरू हुई धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में अभी धान की खरीद शुरु नहीं हुई है। मानसून की बरसात काफी विलंब से होने से धान की रोपाई बहुत देरी से हुई है। इसलिए धान की फसल अभी पककर तैयार भी नहीं हुई है। इहालांकि जिला प्रशासन ने धान की खरीद की तैयारी कर रखी है। जिले में साधन सहकारी समितियों, एग्रो, विपणन और इफको की ओर से कुल 45 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। पहली अक्तूबर से धान खरीद केंद्र शुरू किए जाने के आदेश हैं। लेकिन अभी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरु नहीं की गई है। सरकार की ओर से सामान्य प्रजाति के धान की कीमत 2040 रुपये प्रति क्विंटल और ए ग्रेड धान की कीमत 2060 प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित की गई है। किसान नेता राम नवल राही कहते हैं कि सरकार धान खरीद का केवल दिखावा करती है। पिछली साल भी किसानों के धान की खरीद नहीं की गई। किसान मंगरू मौर्य कहते हैं कि इस साल समय से बरसात न होने से धान का उत्पादन काफी कम होने की संभावना है। पिछले साल की धान खरीद की स्थिति को देखते हुए इस साल कोई उत्साहजनक उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। किसान मुद्रिका यादव कहते हैं कि प्रशासन की ओर से किसानों को कोई राहत नहीं दी जा रही है। सूखा से किसानों की धान की फसल काफी बरबाद हो चुकी है। किसान नेता राकेश सिंह कहते हैं कि सूखा पड़ने के बाद भी अफसर झूठी रिपोर्ट दे रहे हैं। सपा नेता शैलेंद्र यादव साधू कहते हैं कि सरकार किसानों के हित में काम करना ही नहीं चाहती है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि धान खरीद केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर धान की खरीद की जाएगी। रबी फसलों के बीजों के किट मंगवा कर जल्द वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें