फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद न होने पर फूंका सीएम का पुतला

Mon, 29 Dec 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 ब्लाक क्षेत्र दोहरीघाट में धान खरीद न होने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताआें ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालय गेट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का पुतला फूंका। साथ ही जमकर नारेबाजी की। साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष जर्नादन मिश्र ने कहा कि धान खरीद शुरू होने के तीन माह बाद भी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। देश को अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने वाले किसानों को आज अपना धान बेचने के लिए अधिकारियों के यहां गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। धान क्रय केंद्रों पर ताला लटकने से बिचौलियों की खूब चांदी कट रही है। किसानों की मेहनत कमाई की फसल को औने पाने दाम में खरीद रहे हैं। धान खरीद अविलंब शुरू नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।  किसान नेता संतोष राय ने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीन कार्यप्रणाली से धान खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। किसानों का घर पर रखा धान खराब हो रहा है। वह धान क्रय केंद्रों के खुलने की प्रतीक्षा मेें है, लेकिन कब तक धान खरीद शुरू होगी पता नहीं चल पा रहा है। गत वर्ष भी किसानों को अपना धान औने पौने दाम पर बेचना पड़ा था। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। हिमांशु राय, केशभान राय, पप्पू गुप्ता, दुर्गविजय राय, हेमंत राय, सुरेश उपाध्याय, प्रह्लाद भारती, रमेश साहनी, सत्येंद्र, प्रवीण साहनी, रामचरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें