फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आक्सीजन खत्म, परेशान रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण के बीच रविवार को जिला अस्पताल में आक्सीजन का स्टॉक खत्म होने से भर्ती मरीजों तथा इलाज कराने आए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आक्सीजन न होने की बात कहकर नए मरीजों को लौटाया गया। वहीं निजी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता न होने की बात कहकर मरीजों को लौटा दिया गया। सौ बेड की क्षमता वाला जिला अस्पताल ऐसे तो नान कोविड अस्पताल की श्रेणी में आता है लेकिन इन दिनों अस्पताल की इमरजेंसी में आने मामलों में अधिकांश कोविड से जुड़े मामले पहुंच रहे हैं। इसमें अधिकांश को सांस लेने या ऑक्सीजन लेबल नीचे होने की समस्या है। ऐसे में अस्पताल में 24 घंटे ऑक्सीजन की उपलब्धता अनिवार्य है लेकिन रविवार को ऑक्सीजन खत्म हो गया जबकि इमरजेंसी में कई ऐसे मरीज पहुंचे तो जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत थी। ऑक्सीजन न मिलने से यह मरीज परेशान नजर आए। गाजीपुर जिले के कासिमाबाद से आए ज्ञानचंद्र को ऑक्सीजन काफी देर तक न मिलने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एक मरीज राजेश प्रजापति ने आरोप लगाया कि उसके पिता को ऑक्सीजन की जरूरत थी। ऑक्सीजन न मिलने तथा किसी अस्पताल में भर्ती न होने के कारण उनके पिता की मौत हो गई। इस बाबत सीएमएस डॉ. बृजकुमार ने बताया कि कुछ समय के लिए ऑक्सीजन का खत्म हो गया था लेकिन जल्द ही ऑक्सीजन के सिलिंडर मंगवा लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें