फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में ओवरलोड ट्रकों से सड़के गड्ढे में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ जनपद में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए मिट्टी से लदे ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से वलीदपुर क्षेत्र की कई सड़कें जर्जर हो गई हैं। सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो जाने से राहगीरों का आवागमन समस्याओं से भरा है। क्षेत्रीय लोगों ने विधायक सहित आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से मुहम्मदाबादगोहना-जीयनपुर मार्ग जगह-जगह टूट गया है। बीआरके इंटर कॉलेज के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन छात्र गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्र के हबीबुर्रहमान अंसारी, प्रेमचंद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, हरिकेश यादव, देवनाथ यादव, श्याम सुंदर गुप्ता, अनवार अहमद का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक सहित आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा सकी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मरम्मत कार्य अविलंब शुरू नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें