फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ओवरहेड टैंक बना पर नहीं शुरू हो सकी पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पाइपलाइन बिछाने का काम धीमी गति से चल रहा है। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर ओवरहेड टैंक बनकर तैयार है, लेकिन पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा होने के चलते लोगों को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जल निगम की ओर से दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के बीबीपुर, सिधवल, खालिसपुर, पीपरसाथ, विलौआ सहित विभिन्न गांवों में जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया था।
एक वर्ष में कार्यदायी संस्था को काम पूरा करना था, लेकिन लंबा समय बीतने के बावजूद लोगों के घरों तक नल और टोंटी तो दूर, मुख्य पाइपलाइन बिछाने और उसमें कनेक्शन का कार्य भी पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

क्षेत्र के वंशरोपन, रामशरण शर्मा, रामसेवक यादव, राजू पांडेय, सनेही, देवानंद यादव, कृष्णा पांडेय, कन्हैया लाल और मोहन कुमार का आरोप है कि जल निगम के अधिकारियों की उदासीन कार्यप्रणाली के चलते ओवरहेड टैंक का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
शिकायती पत्र देने के बाद केवल आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी विवेक सिंह का कहना है कि संबंधित कार्यदायी संस्था से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें