फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पहलगाम हमले पर आक्रोश, चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन, कड़ी कार्रवाई की मांग की

Thu, 24 Apr 2025 03:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

पहलगाम हमले पर चिकित्सकों ने आक्रोश प्रकट किया और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही जानकारी दी कि शुक्रवार को आक्रोश यात्रा निकालेंगे और मृत आत्माओं  की शांति के लिए पाठ करेंगे।
 
विज्ञापन
आतंकी घटना का विरोध करते चिकित्सक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास के पथ पर बढ़ रहे कश्मीर की घाटी में अति घृणित तरीके से किये गये कायराना हमले से पूरा देश आक्रोशित है। विश्व समुदाय से मिल रहे समर्थन के साथ ही सरकार द्वारा प्राथमिक स्तर पर उठाये जा रहे कदमों से आगे बढ़कर पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को जड़ से समाप्त करना होगा।

विज्ञापन


प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने यह विचार गुरुवार को पहलगाम हमले के विरोध में चिकित्सकों द्वारा विरोध-प्रदर्शन के दौरान व्यक्त किया। डॉ सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम को शारदा नारायण हास्पिटल से जन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा।

फातिमा चौराहा, गाजीपुर तिराहा होते यह यात्रा गायत्री शक्तिपीठ पर संपन्न होगी जहां मृतकों के आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया जाएगा। इस दौरान शारदा नारायण हास्पिटल के सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें