फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर का प्रकोप जारी, ठिठुरते रहे लोग

विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बीच नगर के हिंदी भवन पर अलाव का सहारा लेते दुकानदार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। बृहस्पतिवार को भी लोग ठंड से ठिठुरते रहे। जबकि धुंध के बीच निकली हल्की धूप भी लोगों को गलन से निजात नहीं दिला सकी। उधर, गलने के बाद भी नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका था। मंगलवार को सर्द हवा के बीच हुई बूंदबांदी के बाद बृहस्पतिवार को सुबह आकाश में बादल छाए रहे। बर्फीली हवा के चलने से लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे। सुबह लगभग आठ बजे सूरज निकला लेकिन धुंध के बीच हल्की धूप निकली लेकिन वह नाकाफी रही। अधिकतम 19 तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही थी। ठंड से शाम के समय बाजारों में सन्नाटा रहा। सुबह के समय रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज पर प्रतीक्षारत यात्रियों को कांपते देखा गया। शीतलहर का कहर जारी रहने से गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। उधर, शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के बाद भी जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका था। नगर क्षेत्र में चंद जगहों पर अलाव जलवाया जा रहा है। जबकि प्रशासन की तरफ से अलाव जलवाने के लिए 50-50 हजार रुपया का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें