मऊ। नगर के ढेकुलियाघाट स्थित त्रिदेव मंदिर पर सोमवार की रात श्री श्याम बाबा खाटू वाले के जन्मोत्सव पर कीर्तन और भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें श्रद्धालु रात भर बाबा की मस्ती में डूबे रहे। पूरे मंदिर परिसर को गुब्बारों और झालर से सजाया गया था।
त्रिदेव मंदिर पर सबसे पहले श्रद्धालुआें द्वारा बाबा की जोत जलाई गई। जिसके बाद विजय तुलस्यान बाबा तेरा मेरा रिश्ता पुराना है गीत प्रस्तुत करते सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं नितिन खंडेलवाल ने देखों लगा श्याम दरबार भगत सब नाचेंगे बाबा के भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
वहीं बाबा के गीतों पर श्रद्धालु मस्ती में झूमें। कार्यक्रम में मयंक, अनीमेष, पवन बासोतिया ने बाबा के भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महिला मंडल ने भी बाबा को भजन के माध्यम से याद किया। कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। यहां रामप्रकाश खंडेलवाल, मनु बसोतिया, विजय केडिया, धनश्याम, मुनमुन, संजय, पवन अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, श्याम, रवि, विकास आदि रहे।