फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश अव्यवहारिक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों की ओर से शिक्षकाें ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित वित्त व लेखाधिकारी बेसिक को ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद जुलूस के रूप में शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना था कि शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका का डिजिटाइजेशन किए जाने में आ रही कठिनाइयों का संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निराकरण किए जाने की मांग पर विचार नहीं किया जा रहा है। जब तक समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तब तक सभी शिक्षकों द्वारा उपस्थिति पंजिका के डिजिटाइजेशन किए जाने का विरोध जारी रहेगा। डिजिटल उपस्थिति के संबंध में शासन की तरफ से आदेश निरस्त नहीं किया गया तो जनपद के समस्त शिक्षक 23 जुलाई को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देने को बाध्य हो जाएंगे। इस अवसर पर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, शैलेश सिंह अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ एवं राकेश सिंह, राशिद जमाल, जयशंकर यादव, रामकेर यादव, सरफराज अहमद, सुजीत कुमार राय, शशि कला पांडेय आदि शामिल रहे। इसी क्रम में शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तरप्रदेश के के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय परिसर तथा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना था शासन की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश अव्यवहारिक और सेवा नियमों के विरुद्ध है। शिक्षकों को तनाव में रखकर बिना हमारी व्यवहारिक एवं तकनीकी समस्याओं को जाने जबरन कोई कार्यवाही करना उचित नहीं है। ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश को पूर्णतः शिक्षक विरोधी है। धरना प्रदर्शन को मोर्चा के संयोजक एवं विशिष्ट बीटीसी एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह, राजेश सिंह, बृजेश यादव, राजेश राय,मनोज यादव,जंगशेर बहादुर राणा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें