फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित रहने पर आठ अधिकारियों के वेतन रोकने का आदेश:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शनिवार को कैंप कार्यालय पर ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित रहने पर पांच अधिकारियों तथा तीन अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएन दुबे, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर, सहायक श्रम आयुक्त प्रभात कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई, उपायुक्त वाणिज्यकर रमेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-प्रथम एवं द्वितीय, जिला डाक अधीक्षक, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) फतेहपुर मंडाव के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से उनके वेतन रोकने के आदेश जारी किए। साथ ही इनको दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा। इसके अलावा परियोजना अधिकारी नेडा, तहसीलदार मधुबन एवं डायट प्राचार्य मऊ द्वारा ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने इनका वेतन रोकते हुए दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित को निर्देशित किया कि ऑनलाइन आने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें। लापरवाही बरतने भर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें