फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नहर की सफाई मेें लापरवाही पर कार्यदायी संस्था से वसूूली का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक अंतर्गत भेलाबांध अलीपुर माइनर के पास शारदा सहायक खंड 32 की लिंक नहरों की सफाई में लापरवाही बरतने की शिकायत पर जांच की गई। शिकायत सही मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था से चार प्रतिशत कटौती का आदेश दिया है। 14 दिसंबर 2022 को नाराज किसानों ने शारदा सहायक खंड-32 की लिंक नहरों की सफाई में लापरवाही बरतने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था। सिल्ट की सफाई में लापरवाही व सरकारी धन के दुरुपयोग के जांच की मांग मुख्य विकास अधिकारी से की थी । लिंक नहर इंदारा रजबाहा एवं इंदारा रजबाहा से जुड़ी माइनरों की सिल्ट सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा था।
विज्ञापन

सिल्ट सफाई के बाद जो मिट्टी नहर से निकल रही थी उसे नहर के अंदर ही बंधे पर रख दिया जा रहा था । इस दौरान सभी ने कार्यदायी संस्था पर जेसीबी से कार्य कराने का अरोप लगाया। पक्के माइनरों की ईंट बाहर निकलने और माइनर कमजोर होने की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर की थी। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जांच का आदेश दिया।
जांच में कार्यदायी संस्था की लापरवाही उजागर हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार सिंह को कार्यदायी संस्था को भुगतान होने वाली कुल लागत 11.47 लाख रुपये से चार प्रतिशत 45880 रुपये वसूली का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें