फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के विलय का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
50 से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को मर्ज करने के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नित्यप्रकाश यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर नित्यप्रकाश यादव ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से 50 से कम छात्र संख्या के आधार पर परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज किया जा रहा है। मर्ज होने से कक्षा एक से 5 तक के बच्चों के लिए एक किमी और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए दो किमी की परिधि में एक विद्यालय स्थापित करने की कार्यवाही की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के नए आदेश से कमजोर वर्ग के परिवार के बच्चे न केवल शिक्षा की मुख्य धारा से दूर हो जाएंगे।
ग्रामीण इलाकों में गरीब बच्चों के लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय ही शिक्षा ग्रहण करने का एकमात्र जरिया है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने का निर्णय शिक्षा विरोधी है। विभाग से जारी आदेश को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्यथा शिक्षक आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। इस दौरान मुुंशी प्रेमचंद, ब्रह्मानंद सिंह आदि शिक्षक शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें