फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 140 से 230 तक पहुंची आंखों की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मौसम में लगातार उतार चढ़ाव होने से आंखों की ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल की नेत्र ओपीडी में प्रतिदिन 230 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। बारिश के मौसम में संक्रमण की वजह से ज्यादातर लोगों में कंजक्टिवाइटिस की समस्या हो रही है। सामान्य दिनों में 140 मरीज आते थे।
विज्ञापन

वायरल बुखार और डायरिया के बाद अब संक्रमण के कारण लोगों में आंखों में परेशानी होने लगी है। जिला अस्पताल में आंख की बीमारी का उपचार कराने लोग पहुंच रहे हैं। बारिश के दिनों में संक्रमण की वजह से ज्यादातर लोगों में कंजक्टिवाइटिस की समस्या हो रही है। नेत्र चिकित्सकों के अनुसार, आंखों में लालिमा की दिक्कत आम तौर पर पाई जा रही है। सूजन भी हो रही है। गंदगी और नमी के कारण आंखों में दिक्कतें हो रही है। जिला अस्पताल की नेत्र ओपीडी मेें पहले 140 मरीज इलाज कराने आते थे। इस समय 230 से अधिक पहुंच रहे हैं।
पांच से 10 बच्चे रोजाना आंखों की रोशनी कम होने की भी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। अत्यधिक मोबाइल उपयोग से बच्चों की आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। नेत्र विशेषज्ञ का कहना है कि लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखें सूख जाती हैं। बच्चों में धुंधली दृष्टि और कम दिखाई देने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं, जो मोबाइल के अत्यधिक उपयोग का परिणाम है।
विज्ञापन

उधर, जनरल ओपीडी में भी वायरल बुखार सहित अन्य रोगों के मरीजों का तांता लगा रहता है। चिकित्सकों के मुताबिक, मरीजों को दवाओं के साथ सावधानी बरतने की सलाह भी दी जा रही है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. मनोज पांडेय ने बताया कि आंखों में संक्रमण से ग्रसित होने पर काले चश्मे का प्रयोग करना चाहिए। आंखों को साफ पानी से धोते रहें। आंखों में सूजन या लालिमा होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
- आंखों में संक्रमण होने पर काले चश्मे का प्रयोग करें। बच्चों के भोजन में गाजर, शकरकंद और पालक शामिल करें। बच्चों के सामने मोबाइल का प्रयोग कम करें। बच्चों को आउटडोर गेम खेलने के लिए प्रेरित करें। कंप्यूटर या मोबाइल का अधिक प्रयोग करते हैं तो ड्रॉप डालते रहें। आई फ्लू होने पर आंखों को साफ पानी से धोएं। इन दिनों लोगों से हाथ मिलाने से बचें। आई फ्लू होने पर आंखों को रगड़ें नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें