फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 50 प्रतिशत बच्चे ही दे पाए सवालों का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की तरफ से गठित लखनऊ विश्वविद्यालय से तीन सदस्यीय शोध छात्रो की टीम ने जिले के चार ब्लाकों के परिषदीय विद्यालयों, ब्लाक संसाधन केंद्र तथा कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता दयनीय रही। कई बीआरसी पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा। विद्यालयों में बच्चे टीम के सवालों का जवाब नहीं दे सके। शासन की तरफ से जिले के परिषदीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समकक्ष खड़ा करने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा की तरफ से लखनऊ विश्वविद्यालय से शोध छात्रों की तीन सदस्यीय राज्यस्तरीय टीम गठित की गई है। तीन सदस्यीय राज्यस्तरीय टीम में शामिल लखनऊ विश्वविद्यालय के संदीप सैनी, शशि रावत, आरती रावत रतनपुरा ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय हलधरपुर पहुंचे। जहां 266 में 180 बच्चे उपस्थित रहे। टीम ने शौचालय व परिसर की गंदगी पर नाराजगी जताई। 50 प्रतिशत बच्चों ने ही पूछे गए सवालों का जवाब दिया। उसके बाद टीम बीआरसी पहुंची जहां शौचालय, साफ सफाई ठीक मिली। उसके बाद कस्तूरबा विद्यालय में भोजन, बच्चो का ज्ञान स्तर का मूल्यांकन किया। यहां का संतोषजनक परिणाम बताया।
विज्ञापन

दूसरे दिन टीम परदहा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रैनी पहुंची जहां सब कुछ ठीक रहा।उसके बाद टीम उच्च प्राथमिक विद्यालय सनेगपुर पहुंची। जहां एक शिक्षक बच्चों को एक साथ पढ़ाते मिले। बच्चे पूरी तरह ड्रेस मे नही मिले। तीसरे दिन टीम फतहपुर मंडाव के प्राथमिक विद्यालय दुबारी प्रथम पर पहुंची जहां शिक्षा का स्तर व अनुशासन उच्च कोटि का मिला। उसके बाद टीम उच्च प्राथमिक विद्यालय फतहपुर पहुंची। जहां 235 में से 131 बच्चे उपस्थित मिले। बड़राव ब्लाक में बीआरसी तथा कस्तूरबा विद्यालय दोनो की स्थिति ठीक रही। टीम अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें