फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 1910 मरीजों ने कराई सेहत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक चले इस मेले में 110 डाक्टरों की टीम ने 1910 मरीजों का उपचार किया। मेले में 34 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। सबसे ज्यादा 290 मरीजों का उपचार चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ।मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत हनुमान नगर में 47, भरुहू का पुरा में 53, छोटी महरनिया में 62 और डोमनपुरा में 37 मरीजों का उपचार किया गया। बीते कई मेलो की तरह इस बार भी चिरैयाकोट पीएचसी में सर्वाधिक 290 मरीजों का उपचार किया। अदरी में 56, अईलख में 28, चोरपाकला में 33, भातकोल में39, काझाखुर्द पीएचसी पर 34 मरीजों का, कसारा पीएचसी पर 29, मधुबन पीएचसी पर 65 ,रैनी में 50, मझवारा पर 43मरीजों उपचार किया।मेले में 110 डाक्टरों की टीम ने 357 स्वास्थ्यकर्मियो की मदद से 1910 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

उपचार पाने वाले में 692 पुरूष, 1006 महिला जबकि 212 किशोर-किशोरियां शामिल रही।मेले में 34 मरीजों के उपचार में के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया।जबकि 60 आयुष्मान लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाकर उन्हें वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें