फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के सिर्फ 303 बुजुर्गों को ही पेंशन

Wed, 19 Sep 2018 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
pension
विज्ञापन
मऊ जिले में वृद्धावस्था पेंशन योजना में नगरीय क्षेत्रों के आवदेकों का हाल बुरा है। नगरीय क्षेत्रों के आवेदकों को महीनों से निराशा झेलनी पड़ रही है। नगरीय क्षेत्रों के कुल 1076 आवेदनों में से केवल 303 स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


जिले की सदर, घोसी ओर मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के केवल नगरीय क्षेत्रों के आवेदकों के आवेदन उप जिलाधिकारी स्तर पर लगभग 505 सत्यापन के अभाव में पेंडिंग हैं। सबसे खराब स्थिति नगरपालिका मऊ नाथ भंजन की है, यहां 270 आवेदन लंबित हैं जबकि 200 आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं।

अगर इन आवेदनों के सत्यापन की संस्तुति समय से मिल गई होती तो जिला समाज कल्याण अधिकारी के शासन को फारवर्ड करने पर लाभार्थियों को पेंशन मिल रही होती। पेंशन मंजूर न होने से आवेदक समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर फरियाद लगाने को विवश होते हैं।  
विज्ञापन


योजना के तहत नगर पालिका मऊ नाभ भंजन में 1206 आवेदन किए गए लेकिन इनमें से 682 आवेदन ही आनलाइन और आफ लाइन स्तर पर पूरी तरह पूर्ण किए गए। इनमें से 505 आवेदन जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा विभिन्न त्रुटियों के चलते रिजेक्ट कर दिए गए।

624 आवेदन एसडीएम को भेजे गए। लेकिन इनमें से 270 आवेदन अभी एसडीएम सदर के स्तर पर लंबित है। ये तो सिर्फ नगर पालिका का हाल है।

इसी प्रकार नगर पंचायत अदरी, नगर पंचायत  कोपागंज , वलीदपुर, घोसी, अमिला, मधुबन, दोहरीघाट और मुहम्मदाबाद गोहना में कुल मिलाकर 1955 आवेदन किए गए हैं। नगरीय क्षेत्र के आवेदन को सत्यापित करने का अधिकार संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी को दिया गया है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदनों का सत्यापन संबंधित क्षेत्रों के खंड विकास अधिकारियों को करना है।

सदर तहसील क्षेत्र में नगर पालिका मऊ नाथ भंजन, अदरी, कोपागंज आते हैं, इन क्षेत्रों में 303 आवेदन लंबित एसडीएम की संस्तुति के अभाव में लंबित हैं। ऐसे में आवेदन स्वीकृत नहीं होने से बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल पर रही आैर वह कार्यालय का चक्कर लगा रहे। इसी प्रकार घोसी तहसील क्षेत्र में घोसी अमिला और दोहरीघाट के 116 आवेदन लंबित हैं। जबकि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के एसडीएम के स्तर से 40 आवेदन लंबित हैं। ऐसे में बुजुर्गों को पेंश्ान लेने में दिक्कतें आ रही हैं।

उप जिलाधिकारियों के स्तर से आवेदन लंबित होने के चलते पेंशन का निस्तारण नहीं हो रहा है। इसके लिए संबंधित एसडीएम को जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

-मुक्तेश्वर चौबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें