फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से नहीं निकली बरात, दूल्हा- दुल्हन ने ऑनलाइन कबूल किया निकाह

Fri, 03 Apr 2020 07:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 जिन का लॉकडाउन किया गया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मऊ में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिले के घोसी ब्लाक के बीबीपुर गांव निवासी एक युवक की शादी दो अप्रैल को तय थी।
विज्ञापन


कन्या पक्ष वालों ने कहा कि चार बरातियों को लेकर आएं और निकाह कर ले जाएं। दूल्हे फहीम उस्मानी ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए बरात ले आने से मना कर दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दूल्हा, दुल्हन, दोनों गवाह और निकाह पढ़ाने वाले मौलाना एक दूसरे से रूबरू हुए और दूल्हा- दुल्हन ने निकाह कबूल किया।

घोसी ब्लाक क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी फहीम उस्मानी पुत्र अब्दुल्ला उस्मानी की शादी बलिया जिले के पिपरौली बड़ागांव निवासिनी नुजहत फातिमा पुत्री इरशाद अहमद से दो अप्रैल को होनी थी। शादी के कार्ड बटने के बाद शादी की तैयारियां जोरों पर थी।
विज्ञापन


इसी दौरान कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री ने 24 मार्च को पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी। इधर, शादी का दिन करीब आने पर लोगों ने फहीम को चार आदमी के साथ बारात ले जाकर निकाह करने की बात कही।

इसपर एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए फहीम ने इससे इंकार करते हुए नियत तिथि को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपना ऑनलाइन निकाह किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एक तरह के ऑनलाइन हुए इस निकाह की क्षेत्र में चहुंओर चर्चा है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें