फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय शिक्षकों से लिया गया आनलाइन विकल्प

विज्ञापन
फीचर फोटो:मां की ममता:नगर के डायट स्थित बीआरसी पर अर्न्तजनपदीय शिक्षकों के विकल्प भरने के दौरान प - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में अंतरजनपदीय स्थानांतरण से आए शिक्षकों के पद स्थापना व विद्यालय आवंटन के लिए डायट परिसर स्थित बीआरसी परदहां में शिक्षकों से आनलाइन विकल्प लिया गया। सर्वर डाउन रहने के चलते शिक्षकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। देर शाम तक ऑनलाइन विकल्प लेने का क्रम चलता रहा। डायट परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

जिले में अंतरजनपदीय स्थानांतरण से आए 413 शिक्षकों की लगातार नौ फरवरी तक काउंसिलिंग चली थी। विभाग की तरफ से विद्यालय आवंटन के लिए 10 फरवरी से 12 फरवरी तक बीआरसी परदहां के सभागार में किया जाना था। विभाग के सर्वर में तकनीकी खामी के चलते डाटा खुल नहीं रहा था। इसके चलते शिक्षकों को शुक्रवार को बुलाया गया। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक सभी महिलाओं से ऑनलाइन विकल्प लिया गया। लेकिन सर्वर डाउन रहने के चलते देर शाम तक प्रक्रिया चलती रही। विद्यालय आवंटन के बाद शिक्षक सोमवार से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें