फीचर फोटो:मां की ममता:नगर के डायट स्थित बीआरसी पर अर्न्तजनपदीय शिक्षकों के विकल्प भरने के दौरान प
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में अंतरजनपदीय स्थानांतरण से आए शिक्षकों के पद स्थापना व विद्यालय आवंटन के लिए डायट परिसर स्थित बीआरसी परदहां में शिक्षकों से आनलाइन विकल्प लिया गया। सर्वर डाउन रहने के चलते शिक्षकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। देर शाम तक ऑनलाइन विकल्प लेने का क्रम चलता रहा। डायट परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।
जिले में अंतरजनपदीय स्थानांतरण से आए 413 शिक्षकों की लगातार नौ फरवरी तक काउंसिलिंग चली थी। विभाग की तरफ से विद्यालय आवंटन के लिए 10 फरवरी से 12 फरवरी तक बीआरसी परदहां के सभागार में किया जाना था। विभाग के सर्वर में तकनीकी खामी के चलते डाटा खुल नहीं रहा था। इसके चलते शिक्षकों को शुक्रवार को बुलाया गया। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक सभी महिलाओं से ऑनलाइन विकल्प लिया गया। लेकिन सर्वर डाउन रहने के चलते देर शाम तक प्रक्रिया चलती रही। विद्यालय आवंटन के बाद शिक्षक सोमवार से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।