मऊ। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2020-21 के अंतर्गत विनिर्माण, सेवा क्षेत्र की इकाइयां स्थापित करने के लिए युवक युवतियां ऋण ले सकते हैं। 25 मई 2020 तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र केवल वेबसाइट www.kviconline.gov.in पर आनलाइन जमा किया जा सकेगा। जिसकी हार्ड कापी को आवश्यक अभिलेखों के साथ जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र में जमा करना होगा। आवेदक कम से कम कक्षा आठ उत्तीर्ण हो, उम्र 18 वर्ष से कम न हो, किसी बैंक का डिफाल्टर न हो, किसी अन्य योजना में अनुदान (सब्सिडी) प्राप्त न किया हो तथा जनपद मऊ का निवासी हो।